जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में चलेट की टीम विजेता रही
दौलतपुर चौक, 27 सितंबर( संजीव डोगरा ): वॉलीबॉल में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चलेट की टीम विजेता रही।वॉलीबॉल में विजेता टीम का स्कूल पहुँचने पर विद्यार्थियों व् स्कूल स्टाफ ने गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। लड़कियों की अंडर-14 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता धमान्दरी स्कूल में आयोजित हुई जिस में वॉलीबॉल का फाईनल मुकाबला मवासिंधियाँ स्कूल व चलेट स्कूल में हुआ जिसमें चलेट स्कूल की टीम विजयी रही। इस मौके पर स्कूल प्रधानाचार्य बालक राम, डी. पी. गुरनाम सिंह व् अन्य स्कूल स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
