भारतीय राजनीति में नेताओं का पार्टी बदलना बड़ा आम हो गया
तलवाड़ा: भारतीय राजनीति में नेताओं का पार्टी बदलना बड़ा आम हो गया है सालों तक किसी पार्टी से जुड़े रहने के बावजूद नेता मन माफिक सम्मान नहीं मिलने वं निजी स्वार्थ को देखते हुए अपना पाला बदलते देखे गए हैं। यह नेताओं विधायकों या सांसदों के लिए पहले भी कोई बड़ी बात नहीं थी और आज भी कुछ ऐसा ही हो रहा है ऐसे नेताओं को दलबदलू नेता का नाम
दिया जाता है गौरतलब है कि ‘आप’ के इन दिनों नेताओं ने ऐसे समय भाजपा में जाने का फैसला किया है जब आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक वं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने आबकारी नीति मामले में गिरफ्तार कर लिया है वह फिलहाल ईडी की रिमांड पर हैं। विधायक कर्मवीर सिंह घुम्मन, आम आदमी पार्टी के ब्लॉक प्रधान शिवम तनुजा, व्यापार मंडल दातारपुर के प्रधान बाबी कौशल ने पार्टी वर्करों को ऐसे समय में पार्टी के साथ खड़े होने का आग्रह किया है।
