विधानसभा क्षेत्र 53-नलवा के तीन मतदान केंद्रों में किया गया बदलाव : रिटर्निंग अधिकारी
विधानसभा क्षेत्र 53-नलवा के तीन मतदान केंद्रों में बदलाव किया गया है, जिनमें मतदान केंद्र संख्या 64 से 66 शामिल है।
यह जानकारी देते हुए 53-नलवा विधानसभा क्षेत्र की रिटर्निंग अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त सी जयश्रद्घा ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में 64 से 66 मतदान केंद्रों में बदलाव किया गया है। उन्होंने बताया कि मतदान केंद्र संख्या 64 को कम्युनिटी सेंटर, तुलसी विहार, आजाद नगर (हॉल कमरा, पूर्वी दिशा) से सर्वोदय सीनियर सैकेंडरी स्कूली आजाद नगर (कमरा नंबर-1) में, मतदान केंद्र संख्या 65 को कम्युनिटी सेंटर, तुलसी विहार, आजाद नगर (हॉल कमरा, पश्चिमी दिशा) से सर्वोदय सीनियर सैकेंडरी स्कूली आजाद नगर (कमरा नंबर-2) में तथा मतदान केंद्र संख्या 66 को नवनिर्मित मतदान केंद्र से सर्वोदय सीनियर सैकेंडरी स्कूली आजाद नगर (कमरा नंबर-8) में स्थानांतरित किया गया है।
