February 16, 2026

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश की संभावना

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में नए साल का आगमन कड़ाके की ठंड के साथ हुआ। बीते छह दिन से धूप गायब हैं। इस वजह से पूरा शहर कड़ाके की ठंड की चपेट में है। ठंड की वजह से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बर्फिली हवाएं तन बदन को कंपा रही हैं। हालात यह हैं कि लोग घरों में दुकबने को मजबूर हैं। बीते सप्ताह शहर में शुक्रवार और शनिवार को खूब बरसात हुई थी। कई जगह ओले गिरे, तो वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हुई। हालांकि उसके बाद से शहर में बारिश तो नहीं हुई। रविवार से बुधवार तक आसमान में बादल छाए हुए हैं। वहीं सुबह, शाम और रात को धुंध पड़ रही है। इस वजह से शीतलहर पूरे चर्म पर है। मौसम विभाग की माने तो अभी सर्दी से शहर के लोगों को राहत नहीं मिलने वाली है। क्योंकि पांच जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश की संभवाना बनी हुई है। बारिश के बाद ठंड में इजाफा होगा। ऐसे में लोगों को ठंड से बचाव की हिदायत भी दी गई है। धूप न निकलने की वजह से तापमान पर खासा असर पड़ा है। नए साल के पहले दिन न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग के अनुसार सुबह और शाम धुंध छाने से लोगों की परेशानी बढ़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *