June 1, 2025

चमन शर्मा सर्वसम्मति से बने द लोमेश टैक्सी ऑपरेटर यूनियन के प्रधान

1 min read

रिवालसर (अजय सूर्या): द लोमेश टैक्सी ऑपरेटर यूनियन, रिवालसर की एक बैठक यूनियन के वरिष्ठ सदस्य धर्मपाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में पुरानी कार्यकारिणी को भंग किया गया और सर्वसम्मति से यूनियन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

नई कार्यकारिणी में चमन शर्मा को यूनियन का प्रधान, सुरेंद्र कुमार को उप प्रधान, मेहर सकलानी को चेयरमैन, तुलसी राम को सचिव, तथा रीतेश शर्मा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

इसके अलावा कमलेश शर्मा को मुख्य सलाहकार, कर्ण शर्मा को अड्डा प्रभारी बनाया गया। कार्यकारिणी में धर्मपाल शर्मा, जय राम, मनोज कुमार, तथा भूप सिंह को सदस्य के रूप में शामिल किया गया।

बैठक में सभी सदस्यों ने नव-निर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं और यूनियन की एकजुटता एवं सेवा भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.