सीईटी – 2025 की तैयारियों को लेकर डीसी ने ली मीटिंग, एचएसएससी के अधिकारी भी रहे मौजूद
एचएसएससी द्वारा प्रस्तावित सीईटी 2025 परीक्षा के परीक्षा केंद्रों की तैयारियों को लेकर डीसी प्रदीप दहिया ने अहम मीटिंग लेते हुए दिशा-निर्देश जारी किए। मीटिंग में एचएसएससी अधिकारी शंभु राठी, एसडीएम बहादुरगढ़ नसीब कुमार, एसडीएम बेरी रविंद्र मलिक, एसडीएम बादली सतीश यादव व बीईओ राजेश खन्ना भी मौजूद रहे।
एचएसएससी द्वारा प्रस्तावित सीईटी 2025 परीक्षा के परीक्षा केंद्रों की तैयारियों को लेकर डीसी प्रदीप दहिया ने अहम मीटिंग लेते हुए दिशा-निर्देश जारी किए। मीटिंग में एचएसएससी अधिकारी शंभु राठी, एसडीएम बहादुरगढ़ नसीब कुमार, एसडीएम बेरी रविंद्र मलिक, एसडीएम बादली सतीश यादव व बीईओ राजेश खन्ना भी मौजूद रहे। डीसी ने प्रस्तावित कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) के लिए उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए।
डीसी प्रदीप दहिया ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी)-2025 का आयोजन हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा किया जाएगा। इसके लिए विश्वविद्यालय, कॉलेज और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इस परीक्षा के लिए संभावित परीक्षा केंद्रों की सूची उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सीईटी-2025 की लिखित परीक्षा को शांतिपूर्वक व पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाने के लिए तमाम प्रबंध तय समय में सुनिश्चित किया जाए।
