February 21, 2026

शौचालय बनाने के लिए मिलेगी 12 हजार रुपए की आर्थिक सहायता : सीईओ

झज्जर, खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय बेरी में सीईओ जिला परिषद डा. सुभिता ढाका ने स्वच्छ भारत मिशन के कार्याे की समीक्षा की। इस अवसर पर बीडीपीओ पूजा शर्मा भी मौजूद रही। सीईओ डा. सुभिता ढाका बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में ऐसे परिवार जिनके घरों में शौचालय नहीं है उन परिवारों के लिए भारत सरकार द्वारा शौचालय बनाने हेतु ऑनलाइन आवेदन मांगे गए है। दो गड्डों वाला शौचालय बनाने पर आवेदक को 12 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके लिए भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय की वेबसाइट पर आवेदन फार्म सिटीजन टू प्रोवाइड आईएचएचएल ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। सीईओ जिला परिषद डॉ सुभिता ढाका ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के दूसरे चरण में जिले के सभी गांवों में ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन की व्यवस्था के साथ-साथ ओडीएफ की स्थिति को बनाए रखना है। जिले में ओडीएफ की स्थिति को बनाए रखने के लिए आवश्यकता अनुसार गांव में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण भी करवाया गया है। इसके अतिरिक्त सरकार ने एक बार फिर उन परिवारों को दो गड्ढे वाला शौचालय बनाने का मौका दिया है, जिनके पास अपना व्यक्तिगत शौचालय नहीं है। उन्होंने कहा कि शौचालय निर्माण की इस तकनीकी में शौचालय की कुई के स्थान पर एक-एक मीटर के दो जालीदार ईटों के गडढे बनाए जाते है। जिसमें प्राकृतिक तरीके से जीवाणु उत्पन्न होकर ठोस कणों को खाद में बदल देते है। जिससे शौचालय की कुई को बार-बार खाली करवाने की समस्या से निजात मिलती है। उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ लेने के लिए जरूरतमंद व्यक्ति ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय की वेबसाइट पर आवेदन फार्म सिटीजन टू प्रोवाइड आईएचएचएल ऑनलाइन फॉर्म भर सकते है। उन्होंने कहा कि लाभार्थी के फार्म भरने के बाद जिला, खंड व ग्राम स्तरीय अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा जांच की जाएगी। जांच उपरांत लाभार्थी द्वारा दो गड्ढों वाला शौचालय का निर्माण किया जाएगा। इसके उपरांत जिला, खंड व ग्राम स्तरीय अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा शौचालय निर्माण की चेकिंग की जाएगी कि वास्तव् में लाभार्थी द्वारा सरकार के निर्देशानुसार दो गड्डों वाला शौचालय का निर्माण कर लिया गया है या नहीं। इसके बाद लाभार्थी के बैंक खाते में 12 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि जारी की जाएगी। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि ग्रामीण क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति खुले में शौच के लिए बाहर न जाए, अपना शौचालय का प्रयोग कर जिले में ओडीएफ की स्थिति बनाए रखने में अपना सहयोग दें। इस अवसर पर एसडीओ राजकुमार जेई प्रवीन, अमीत, परमवीर, ग्राम सचिव अमित सिंह, प्रवीण, खंड समन्वयक पूनम सैनी ,सतीश सैनी, सरपंच बिसाण इंद्रजीत सिंह, सरपंच वजीरपुर नरेंद्र, सरपंच प्रतिनिधि चमनपुरा अजीत सिंह सहित ग्रांम पंचायतों के सरपंच उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *