February 23, 2026

दोनों सदनों में महिला आरक्षण विधेयक पास होने की खुशी में जश्न मनाया

संदीप गिल, नंगल, भारत की संसद के दोनों सदनों में महिलाओं के लिए लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण विधेयक पास होने के ऐतिहासिक पल के जश्न की खुशी में आज यहाँ शिवालिक एवेन्यू के शहीद कैप्टन अमोल कालिया पार्क में एक खास कार्यक्रम में भारत विकास परिषद् पंजाब के पूर्व प्रांतीय सलाहकार इं. कृष्‍ण कान्‍त सूद एवं भाविप नंगल शाखा की पूर्व अध्यक्षा रेनू सूद की अगुवाई में वरिष्ठ नागरिक टोली ने पार्क में योगाभ्यास करने आईं महिलाओं को बधाई देते हुए बिना अण्डे के घर में तैयार किए केक से मुँह मीठा करवाया। सभी को संबोधित करते हुए इं. कृष्‍ण कान्‍त सूद ने कहा कि दोनों सदनों में विधेयक पास होने से अब महिला आरक्षण हेतु एक्ट बनने का रास्ता साफ हो गया है और इस एक्ट को भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति को हमेशा से दिए जाने वाले सम्मान के अनुरूप ‘नारी शक्ति वंदन’ अधिनियम के नाम से जाना जाएगा। खुशी मनाने के इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक टोली के इं. कृष्‍ण कान्‍त सूद, प्रोफेसर प्रमोद मदान, राज कुमार शर्मा, रामजी दास, प्रमोद शर्मा, एडवोकेट अशोक मनोचा और नारी शक्ति से रेनू सूद, सुनीता राणा, सुनीता वर्मा, मैडम पूनम, पूनम कुमारी, शशि, सवागिता पांडेय, वंदना मेहता, रजनी बट्ठला, कैलाश देवी, ज्योति व अन्यों ने सहमति जताते हुए कहा कि 33 प्रतिशत आरक्षण लागू होने से लोकसभा एवं विधानसभाओं में महिलाओं की प्रतिनिधित्वता में यथोचित वृद्धि होगी, जिससे देशभर की महिलाओं को सुरक्षा का भाव होगा और नारी शक्ति की सहभागिता से संस्कारित भारत और तेजी से आगे बढ़ते हुए बतौर विश्व-गुरू के रूप में पुनः स्थापित होगा। इस मौके पर ‘भारत माता की जय’, ‘वंदेमातरम’ के जयघोष से माहौल राष्ट्रीय-भक्तिमय बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *