February 20, 2026

पर्यावरण संरक्षण की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए मनाया जन्मदिन

संदीप गिल, नंगल, आज यहाँ भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड से सेवानिवृत्त उप-मुख्य अभियंता व ‘वरिष्ठ नागरिक टोली’ नया नंगल के प्रतिनिधि इं. कृष्‍ण कान्‍त सूद ने अपना जन्म दिवस पर्यावरण संरक्षण की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए नया नंगल की शिवालिक एवेन्यू रिहायशी कालोनी के समीप स्थित शहीद कैप्टन अमोल कालिया पार्क में भारतीय संस्कृति में अहम स्थान रखने वाले व औषधीय गुणकारी पौधे बरगद, पीपल एवं नीम की ‘त्रिवेणी’ का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ पौधरोपण करके मनाया। इस अवसर पर उपस्थित ‘वरिष्ठ नागरिक टोली’ नया नंगल के इं. कृष्‍ण कान्‍त सूद के साथ दर्शन लाल शर्मा, राम जी दास, प्रह्लाद गौतम, प्रमोद शर्मा, कैप्टन सरदारी लाल, ओपी कक्कड़, संजीव शर्मा, पंकज चन्न्न, सोहन लाल राणा, बिट्टा सैनी, राजेश पूरी, गोपाल शर्मा, प्रदीप कुमार, रविन्द्र सिंह, रेनू सूद, शशी, सुनीता राणा, पूनम गोयल, सुनीता वर्मा, कैलाश रानी, शशी बाली, सुमन कक्कड़, ऊर्मिल नड्डा, अरूणा विज, रजनी बठला, राणो, व पार्क में प्रातःकाल की सैर, व्यायाम व योग करने वाले अन्य गणमान्य लोगों ने इं. कृष्‍ण कान्‍त सूद को सदैव स्वस्थ व प्रसन्नचित रहने की शुभकामनाएं दीं तथा पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान एवं अन्य समाज सेवी कार्यों को निरंतर जारी रखने और जनहित के मुद्दों को सबंधित मंच, सबंधित विभागों अथवा अधिकारियों एवं प्राधिकारियों के समक्ष रखने की प्रतिबद्धता का संकल्प लिया। तदुपरांत इं. कृष्‍ण कान्‍त सूद की धर्म-पत्नी रेनू सूद ने पार्क में उपस्थित सभी लोगों का प्रसाद वितरण करके मुंह मीठा करवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *