किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया
भीखी : पास के गांव हमीरगढ़ के टोल प्लाजा को 24-25 जनवरी मध्य रति तोडफ़ोड़ करने के आरोप में भीखी पुलिस द्वारा 70 से 80 किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है इस मामले में अभी तक किसी भी किसान की गिरफ्तारी नहीं हुई है जानकारी के अनुसार भीखी पुलिस को सूचना मिली कि 24-25 जनवरी को मध्य रात्रि को भाकियू डकौंदा के 70 80 वर्कों द्वारा में हाईवे पर हमीरगढ़ ढैपाई में बने टोल प्लाजा की बिल्डिंग को जेसीबी मशीनों की मदद से गिरा कर दिया गया है। जिस पर कार्रवाई करते हुए भीखी पुलिस ने बूटा सिंह बुर्ज गिल, लक्ष्मण सिंह चक्क अलीशेर, महेंद्र सिंह भैणीबाघा, जगजीत सिंह ढैपाई , धनजीत सिंह,दर्शन सिंह हमीरगढ़, राज सिंह अलीशेर कलां, सहित 70 से 80 अज्ञात वक्रों के खिलाफ मुकाबले दर्ज कर लिया है।
