March 14, 2026

कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

किसानों के मुद्दे के जल्द समाधान को लेकर जताया आश्वासन

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि उनकी प्रधानमंत्री के साथ किसानों से संबंधित मुद्दों सहित पंजाब से संबंधित व्यापक मुद्दों पर विस्तृत बैठक हुई। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस मुद्दे को जल्द ही सभी की संतुष्टि के मुताबिक हल कर लिया जाएगा।

कैप्टन अमरिन्दर सिंह के साथ उनकी बेटी और पंजाब भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती जय इंदर कौर भी मौजूद थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *