April 2, 2026

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित होंगे शिविर

धर्मशाला,मुख्य चिकित्सा अधिकारी, काँगड़ा डा विवेक करोल ने बताया कि टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत ब्लाॅक ज्वालामुखी के घुमेर उमेर में 2 अप्रैल, ब्लाॅक नूरपुर के जच्छ कंडी में 3 अप्रैल, ब्लाॅक गोपालपुर के अपर दध तथा लोअर दध में 4 अप्रैल, ब्लाॅक महाकाल के ओरल, चैगान में 13 तथा 14 अप्रैल, ब्लाॅक महाकाल के सेहल कंजरार में 15 तथा 16 अप्रैल, ब्लाॅक नाग भगवान के पनोल, आईटीआई सरोत्री में 17 अप्रैल, ब्लाॅक टियारा के कछियारी, खोली में 18 तथा 19 अप्रैल, ब्लाॅक भवारना के बल्ला, आम खरूथ में 20 अप्रैल, ब्लाॅक शाहपुर के हरनेरा में 21 अप्रैल, ब्लाॅक शाहपुर के जुगेहर में 22 अप्रैल, ब्लाॅक नाग भगवान के मुनेहर, भेरी में 23 अप्रैल, ब्लाॅक गोपालपुर के आम मनिआर, ठंडोल में 24 अप्रैल, ब्लाॅक गौपालपुर के आम मझेरना, सगोर में 25 अप्रैल तथा 26 अप्रैल, ब्लाॅक नाग सुरियन के बग, कुथेड, थारू में 27 अप्रैल, ब्लाॅक थुरल के बर, जयसिंहपुर में 28 अप्रैल, ब्लाॅक थुरल के दुहक, धनियारा में 29 अप्रैल, ब्लाॅक नाग सुरियन के अमलेला खास, अमलेला वन में 30 अप्रैल को होने जा रहा है। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य एआई एक्स-रे मशीन के साथ स्क्रीनिंग करना है। जिसमें बीपी शुगर एचबी चेकअप और चेस्ट एक्स-रे की सुविधा प्रदान की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *