March 7, 2026

युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जारी अभियान में तेजी

ऊना, सुखविंदर/18अगस्त/। पूरी दुनिया में युवा वर्ग को नशे से बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। युवा वर्ग नशे की गिरफ्त में पड़कर अपने जीवन को बर्बाद करने पर तुला हुआ है। जिला ऊना के युवा भी बड़ी तादाद में नशे की चपेट में आ चुके हैं। इन युवाओं को नशे की लत से छुटकारा दिलाने के लिए जिलाधीश ऊना राघव शर्मा द्वारा नशे के खिलाफ मुहिम छेड़ी गई है। जिला ऊना के अधीन आते गगरेट उपमंडल के जी एस एस एस अंबोटा स्कूल में 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एस डी एम शशि पाल सिंह ने ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस मौके पर पूर्व आई एस अधिकारी राकेश शर्मा मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस मौके पर एस डी एम गगरेट ने स्थानीय लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी वहीं उन्होंने इस कार्यक्रम के जरिए लोगों व बच्चों को नशे से दूर रहने का आग्रह किया। इस मौके पर जिला नशा मुक्त ऊना अभियान की मुहिम को और तेजी के साथ बढ़ाने के लिए गगरेट कॉर्डिनेटर श्रुति शर्मा की अगुवाई में नशा मुक्त आभियान को लेकर एक बूथ की स्थापना की गई थी। जिसमें अभिवावकों, छात्रों व अध्यापकों को एक शपथ दिलाकर उनसे हैंड स्क्रेचिंग करवाई गई। ताकि ज्यादा से ज्यादा अभिवावकों व छात्रों में संदेश पहुंचाया जा सके। इसमें लोगों के लिए एक सेल्फी बूथ भी लगाया गया था जिसके जरिए बच्चों तक ये संदेश पहुंचाया जा सके। उन्होंने बताया कि यह आभियान 1 या 2 महीने का नहीं बल्कि पूरे एक वर्ष का है। इस आभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में बढ़ रहे नशे के प्रचलन को जड़ से खत्म करना है। जिसमें सभी के सहयोग की आवश्यकता है। श्रुति शर्मा ने बताया कि इस नशे की चपेट में युवा ही नहीं बल्कि महिलाएं भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इस नशे की चपेट में ज्यादा संख्या महिलाओं की भी पाई जा रही है ‌। एस डी एम शशि पाल सिंह व मुख्य अतिथि राकेश शर्मा ने भी हैंड स्क्रेचिंग व सेल्फी लेकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित की तथा राकेश शर्मा ने भी नशे के बारे में लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को इससे बचाने की बहुत आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *