March 10, 2026

संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए शिविर का आयोजन किया गया

संदीप गिल, नंगल,

डॉ मनु विज सिविल सर्जन रूपनगर के दिशा निर्देशों के अनुसार सीनियर मेडिकल अधिकारी डाॅ. दलजीत कौर के नेतृत्व में संस्थागत प्रसव को प्रोत्साहित करने के लिए गुग्गा माड़ी मंदिर स्लम नंगल में एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया।

        डॉ दलजीत कौर ने कहा कि पीएचसी कीरतपुर साहिब के अंतर्गत स्लम आबादी के बीच संस्थागत प्रसव और शून्य प्रतिशत घरेलू प्रसव कराने के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी के तहत नंगल के गुग्गा मार्डी मंदिर झुग्गी बस्ती में एक कैंप लगाया गया, जिसमें गर्भवती महिलाएं शामिल हुईं। इस आयोजन के पर्यवेक्षक गुरिंदर सिंह व कृष्णा देवी ने विशेष जानकारी दी। इस मौके पर भूपिंदर सिंह, कमला देवी, राजिंदर सिंह, अजय छिब्बा और अन्य स्टाफ मौजूद था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *