February 25, 2026

कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा हलका पट्टी के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा

ज़िला प्रशासन तरन तारन को पानी से प्रभावित इलाके के लोगों की हर तरह से मदद करने के दिए आदेश

चंडीगढ़,
पंजाब के परिवहन और ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा पट्टी के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करके स्थिति और राहत कामों का जायज़ा लिया गया। मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के दिशा-निर्देशों पर कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने डिप्टी कमिशनर तरन तारन श्रीमती बलदीप कौर और अन्य ज़िला अधिकारियों के साथ आज गाँव कोट बूढ़ा, मुठ्यांवाला, सीतो मही झुग्गियाँ, राधलके, भंगाला, तूत, झुग्गियाँ पीर बख़्स, राम सिंह वाला, झुग्गियाँ नत्था सिंह और झुग्गियाँ नूर मुहम्मद, डुमनी वाला, जल्लोके, बाओवाल, भझोके, बल्लड़ के, रसूलपुर, तलवंडी मोहर सिंह, किल्ला पट्टी, बंगला राय, आदि गाँवों का दौरा किया गया और पानी से प्रभावित इलाके के लोगों की मुश्किलें सुनी। उन्होंने ज़िला अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित लोगों और किसानों की हर पक्ष से मदद यकीनी बनाने के लिए कहा।

उन्होंने प्रशासन को हिदायत की कि खेतों और रिहायशी क्षेत्रों में जमा हुए बरसाती पानी की निकासी के लिए पहल के आधार पर प्रबंध किये जाएँ। परिवहन मंत्री ने लोगों से अपील की कि उनको घबराने की कोई ज़रूरत नहीं क्योंकि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान की सरकार ने बाढ़ की किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सभी प्रबंध किये हुए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों से मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों में पड़ रही भारी बारिश के कारण ज़िला तरन तारन में से गुज़रती नदियों और नालों के पानी का स्तर अधिक रहा है। उन्होंने कहा कि ज़िला तरन तारन में अभी स्थिति पूरी तरह काबू में है और प्रशासन द्वारा पूरी चौकसी रखी जा रही है। उन्होंने पानी के साथ प्रभावित गाँवों के निवासियों को कहा कि पंजाब सरकार किसी भी आपात हालत का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस मौके पर डिप्टी कमिशनर श्रीमती बलदीप कौर ने ज़िला निवासियों को कहा कि वे चौकसी रखें और जब भी कहीं उनको पानी का स्तर बढ़ता दिखाई दे तो वह तुरंत ज़िला स्तरीय फ्लड कंट्रोल रूम के नंबर 01852-224107 पर सूचना दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *