February 19, 2026

कैबिनेट मंत्री हरजोत बैस ने युवाओं को खेल के क्षेत्र से जुड़ने के लिये आमंत्रित किया

गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में अग्रणी है आम आदमी क्लीनिक,

संदीप गिल, नंगल, गेम्स ऑफ वतन पंजाब ने राज्य के हर वर्ग को खेल मैदान से जोड़ा है, 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान संगरूर में गेम्स ऑफ वतन पंजाब 2024 का शुभारंभ करेंगे। सरकारी स्कूल के छात्र अब खेलों में अधिक रुचि ले रहे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के खिलाड़ियों को खेल मैदानों तक ले जाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। खेल मैदानों में आने वाले खिलाड़ी नशे पर रोक लगाने के लिए पंजाब सरकार की मुहिम का भी समर्थन करते हैं। वे दूसरे युवाओं के लिए भी राह बनते हैं। यह विचार पंजाब के स्कूल शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, औद्योगिक प्रशिक्षण एवं उच्च शिक्षा कैबिनेट मंत्री श्री हरजोत सिंह बैंस ने आज मजारा में नवनिर्मित खेल मैदान को खिलाड़ियों को समर्पित करने के अवसर पर व्यक्त किये। उन्होंने खिलाड़ियों और स्थानीय निवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि श्री आनंदपुर साहिब विधानसभा क्षेत्र में खेल मैदानों का भी निर्माण किया जा रहा है, जहां सभी आधुनिक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान खिलाड़ियों और खेलों को बढ़ावा देने के लिए पूरे प्रयास कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी सरकार ने हमेशा खिलाड़ियों को बढ़ावा दिया है, खेलों के लिए उपयुक्त माहौल बनाया है।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि कीरतपुर साहिब में 12 करोड़ की लागत से स्कूल ऑफ एमिनेंस तैयार किया जा रहा है, जो सभी सुविधाओं से युक्त अत्याधुनिक इमारत होगी। नंगल स्कूल में 4.50 करोड़ की लागत से स्विमिंग पूल बनाया जा रहा है। खेलों को बढ़ावा देने के लिए राजकीय आदर्श विद्यालय में शूटिंग दौड़, हॉकी एवं फुटबॉल के लिए एस्ट्रोटर्फ मैदान का निर्माण कराया जा रहा है। भलाण और भनाम में करोड़ों रुपए से विकास कार्य चल रहे हैं, धर्मशाला का निर्माण, पीने के पानी के लिए ट्यूबवेल, खेतों में पानी के लिए बोर बनाए जा रहे हैं, आम आदमी क्लीनिक रोजाना सैकड़ों-हजारों मरीजों का इलाज कर रहे हैं। उन्होंने मजारी के क्लब को पहले दिए गए 3 लाख के अलावा 7 लाख और देने की घोषणा की। हरजोत बैंस ने कहा कि हमारे राज्य ने हमेशा देश को मशहूर खिलाड़ी दिए हैं, जिन्होंने पंजाब का नाम दुनिया में रोशन किया है। हमारी सरकार ने खेलों के लिए कभी धन की कमी नहीं होने दी, हमारे खिलाड़ी आज पूरी दुनिया में प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। इस अवसर पर हरभजन सिंह नामदार, कुलविंदर सिंह, बलवंत सिंह मंडेर ब्लॉक अध्यक्ष, लोगू गिल, जसपाल सिंह ढाहे, नितिन पुरी भलान, बहादुर सिंह गिल, जुझार मंडेर, गग्गी गिल, दीपू गिल, सुखी, जश्न, नोनी गिल, राजा मजारा , गगन टेंट हाउस, करण राणा, परमिंदर सिंह पम्मा, दलजीत सिंह काका नानगरां, नितिन शर्मा और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *