December 22, 2025

विरोध प्रदर्शन के दौरान कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस घायल

धान की लिफ्टिंग को लेकर आम आदमी पार्टी ने चंडीगढ़ में प्रदर्शन किया

चंडीगढ़: पंजाब में धान की धीमी लिफ्टिंग को लेकर आज बुधवार को आज आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार के खिलाफ चंडीगढ़ में विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी नेताओं और समर्थकों ने चंडीगढ़ के सेक्टर 37 स्थित पंजाब भाजपा कार्यालय का घेराव करने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं को बीच में ही रोक लिया। इस दौरान पुलिस ने आम आदमी पार्टी के कई मंत्रियों, विधायकों और समर्थकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस घायल हो गए और उनके सर से पगड़ी भी उतर गई।

आम आदमी पार्टी के इस विरोध प्रदर्शन को केंद्रीय राज्य मंत्री व भारतीय जनता पार्टी नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने ड्रामा बताया व कहा कि पंजाब सरकार ने समय रहते उचित इंतजाम किए होते तो यह स्थिति नहीं होती। उन्होंने आम आदमी पार्टी के नेताओं को सलाह दी कि वह मंडियों में जाकर किसानों के बारे में चिंता व उनकी समस्याओं का समाधान करें। पुलिस ने हरजोत सिंह बैंस सहित छ मंत्रियों, कई विधायकों व आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया था। प्रदर्शन कर रहे मंत्रियों ने कहा कि अगर उन्हें दिल्ली में भी जाकर प्रदर्शन कर करना पड़ा तो वे पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि अगर किसान परेशान रहेगा तो हमारे मंत्री बनने का कोई फायदा नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *