February 16, 2026

कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान ने नगर परिषद् खरड़ के पार्षदों की समस्याएँ सुनीं और शहर के विकास कार्यों में तेज़ी लाने का दिया आश्वासन

कहा, खरड़ के सभी विकास कार्य निश्चित समय पर किए जाएंगे पूरे  

शिवालिक पत्रिका, चंडीगढ़, नगर परिषद् खरड़ के पार्षदों ने कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान के साथ मुलाकात कर खरड़ शहर के विकास में आ रही मुश्किलें साझा कीं।  बैठक के दौरान पार्षदों ने उनको दरपेश अलग-अलग चुनौतियों के बारे में चर्चा की, जिसमें जल आपूर्ति की समस्या, बुनियादी ढांचा और विकास कार्य शामिल हैं। उन्होंने शहर निवासियों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए इन मुद्दों को हल करने की तत्काल ज़रूरत पर ज़ोर दिया।  इस मौके पर कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान ने खरड़ शहर के विकास कार्यों में तेज़ी लाने का आश्वासन दिया। उन्होंने पार्षदों को यह भी आश्वासन दिया कि उनके मसलों को पूरी अहमीयत दी जाएगी और सरकार द्वारा इनके समाधान के लिए सभी ज़रुरी कदम उठाए जाएंगे।  मंत्री ने कहा कि खरड़ में पानी की समस्या को पहल के आधार पर हल किया जाएगा और इलाका निवासियों को अपेक्षित पानी की आपूर्ति सुनिश्चित बनाने के लिए ज़रुरी कदम उठाए जाएंगे।  कैबिनेट मंत्री ने खरड़ शहर की स्थिति सुधारने के लिए पार्षदों के साथ मिलकर काम करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि चुनौतियों से निपटने के लिए और खरड़ शहर के विकास को सुनिश्चित बनाने के लिए सरकार के प्रयास जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *