March 10, 2026

कैबिनेट ने भारत, चीन, रूस, जापान, मलेशिया, थाईलैंड और इंडोनेशिया के नागरिकों को वीजा मुक्त प्रवेश देने का फैसला किया

कोलंबो, द्वीप राष्ट्र में पर्यटकों के आगमन को बढ़ावा देने के लिए श्रीलंका ने भारत और कई अन्य चुनिंदा देशों के पर्यटकों के लिए वीजा-मुक्त प्रवेश का नवीनीकरण किया है।श्रीलंकाई सरकार के इस कदम से दोनों देशों के बीच बिना बाधा के यात्रा की रोमांचक संभावनाएं खुलेंगी। देश की कैबिनेट ने भारत, चीन, रूस, जापान, मलेशिया, थाईलैंड और इंडोनेशिया के नागरिकों को वीजा मुक्त प्रवेश देने का फैसला किया है, जिसकी मान्यता 30 दिन तक होगी। यह योजना देश में पर्यटन उद्योग के पुनर्निर्माण के लिए एक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में अक्टूबर में शुरू की गई थी।आप्रवासन और प्रवासन विभाग के अनुसार, पर्यटकों को श्रीलंका पहुंचने से पहले वीजा के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इस वीजा की वैधता 30 दिन तक रहेगी। इस बीच, एक निजी कंपनी के तहत उच्च शुल्क पर हालिया विवाद के बीच, कैबिनेट ने 30 दिनों के लिए आगमन वीजा पर देश में प्रवेश करने वाले पर्यटकों के लिए 50 डॉलर शुल्क बनाए रखने का फैसला लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *