पंजाब में बसों की हड़ताल खत्म, 15 को मुख्यमंत्री के साथ होगी यूनियन की बैठक
चंडीगढ़: पंजाब में पिछले कल से जारी पीआरटीसी और पनबस कॉन्ट्रेक्ट यूनियन की हड़ताल आज खत्म हो गई है। तय किया गया है कि यूनियन की मांगों को लेकर 15 जनवरी को मुख्यमंत्री के साथ बैठक होगी। पंजाब सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार दोपहर को बैठक करके यूनियन की मुख्यमंत्री के साथ मीटिंग तय की है। यूनियन अस्थाई कर्मचारियों को पक्का करने की मांग कर रही है।
