February 19, 2026

लॉस एंजिल्स में बस को हाइजैक कर लिया गया

वाशिंगटन, अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार लॉस एंजिल्स में बस को हाइजैक कर लिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को चारों तरफ से घेर रखा है। बस में कई लोगों के सवार होने की आशंका जताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि ड्राइवर खिड़की से कूदकर भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने बस की घेराबंदी कर ली है। जानकारी में सामने आया है कि पुलिस संदिग्ध से लगातार बात भी कर रही है। लॉस एंजिल्स के डाउनटाउन में एक बंदूकधारी ने बस को हाइजैक किया है और पुलिस की ओर से पीछा किए जाने के दौरान उसने बस में बैठे यात्रियों को बंधक बना लिया। पुलिस ने पूरे शहर में हाइ स्पीड से बस का पीछा किया। पुलिस की ओर से पीछा करने के दौरान एक वक्त ऐसा भी आया जब गाड़ी एकतरफा सड़क पर गलत दिशा में चली गई। पुलिस ने बस के टायरों को खराब करने के लिए स्पाइक स्ट्रिप्स का इस्तेमाल किया। इस वजह से बस रुक गई और उसका रास्ता एक बख्तरबंद गाड़ी के जरिए अवरुद्ध कर दिया गया। पुलिस लाउडस्पीकर के जरिए संदिग्ध से लगातार बातचीत कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *