February 20, 2026

जम्मू-कश्मीर के अखनूर में तीर्थयात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 15 लोगों की मौत, 40 घायल

जम्मू – जम्मू-कश्मीर के अखनूर में गुरुवार को तीर्थयात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई। इस हादसे में 15 लोगों की मौत की खबर है जबकि 28 से अधिक लोग घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया, “जम्मू-पुंछ हाईवे पर अखनूर इलाके के चौकी चौरा में चुंगी मोड़ के पास ड्राइवर ने बस से नियंत्रण खो दिया। जिस कारण बस खाई में जा गिरी। हादसे बस उत्तर प्रदेश के हाथरस से तीर्थयात्रियों को लेकर आ रही थी। पुलिस व स्थानीय लोगों द्वारा बचाव अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने आगे बताया कि खाई से निकाल कर घायलों को अखनूर उपजिला अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां से गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जम्मू मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया और बड़े पैमाने पर राहत और बचाव अभियान जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *