बस चालक चार किलो डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार, मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज
सिरसा : हरियाणा पुलिस ने सिरसा जिला से राजस्थान के पोकरण के बीच चलने वाली हरियाणा रोडवेज की बस के चालक को डोडा पोस्त के साथ देर रात जमाल गांव के पास गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी रमेश कुमार की तलाशी के दौरान चार किलो 485 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया है।
हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर जमाल के समीप वाहनों की जांच की जा रही थी। शुक्रवार देर शाम को राजस्थान के नोहर की तरफ से आ रही हरियाणा रोडवेज बस की तलाशी ली गई। पुलिस ने देखा कि रोडवेज बस चालक की सीट के पीछे एक प्लास्टिक का कट्टा रखा हुआ था।
पुलिस ने जब कट्टा के बारे में पूछा कि ये किसका है। इस पर बस चालक हड़बड़ा कर कहने लगा कि यह तो मेरा है। इसके बाद पुलिस ने तलाशी ली। आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
