March 12, 2026

जालंधर के आबादपुरा में नशा तस्कर के घर पर चला बुलडोजर

तस्कर पर दर्ज थे नशा तस्करी के पांच मामले

जालंधर: जालंधर में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। वहीं कमिश्नरेट पुलिस ने नगर निगम की टीम के साथ तस्कर के घर पर कार्रवाई की है। मॉडल टाउन सब डिवीज़न की एसीपी रूपदीप कौर और नगर निगम की टीम ने आबादपुरा की गली नंबर 6 में स्थित नशा तस्कर हन्नी कल्याण के मकान पर बुलडोजर चलाकर उसे धवस्त कर दिया। हन्नी कल्याण के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं।

आरोपी लंबे समय से नशा तस्करी के धंधे में लिप्त था और उसके खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं। मामले की जानकारी देते हुए एसीपी रूप कौर ने कहा कि आबादपुरा लिंक रोड मॉडल टाउन रोड पर यह कार्रवाई की जा रही है। एसीपी ने बताया कि हनी कल्याण के घर पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। इसको लेकर नगर निगम की ओर से कार्रवाई करने के आर्डर जारी किए गए थे। जिसको लेकर पुलिस द्वारा नगर निगम की टीम को सुरक्षा प्रदान की गई है ताकि कार्रवाई के दौरान माहौल खराब करने की कोशिश ना की जाए।

नगर निगम के आदेशों के दौरान अवैध बनी इमारत को लेकर यह कार्रवाई की गई है। जांच में यह भी सामने आया है कि हनी कल्याण के खिलाफ 5 मामले दर्ज है। अभी आरोपी फरार चल रहा है, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *