February 25, 2026

बंगाणा के दोबड़ में पशुशाला गिरने से मलवे में दब गई भैंस, मृत्यु

करीब 4 लाख का नुक्सान का अनुमान

अजय कुमार, बंगाणा : उपमण्डल बंगाणा की पंचायत दोबड़ के उज्जवल सिंह परमार पुत्र बृज लाल की पशुशाला शुक्रवार सुबह वारिश के कारण गिर गई। पशुशाला के अंदर बंधी दुधारू भैंस की मलबे में दबकर मृत्यु हो गई। इस हादसे में भैंस का बच्चा बच गया।
नायव तहसीलदार बीहडू रमन कुमार शर्मा ने मौके पर जाकर स्थिति का जायज़ा लिया। उज्जवल सिंह परमार ने बताया कि वीरवार रात को भैंस पशुशाला के अंदर बंधी थी। पीड़ित व्यक्ति के अनुसार पशुशाला गिरने व भैंस के मरने से उसे चार लाख का नुकसान हुआ है। जबकि प्रशासन द्वारा अंतिम रिपोर्ट अभी तैयार की जाएगी।
शुक्रबार सुबह तेज़ बारिश होने के कारण पशुशाला के पीछे लगाया गया डंगा पानी के तेज बहाव के कारण खिसक गया और पशुशाला पूरी तरह से ध्वस्त हो गयी। पशुशाला के अंदर बंधी भैस दबकर मर गई। हालांकि भैंस का छोटा बच्चा पशुशाला से बाहर आ गया।

नायव तहसीलदार बीहडू रमन शर्मा ने कहा कि पशुशाला गिरने से भैंस की मृत्यु हो गई है। पशुशाला पूरी मलवे में बदल चुकी है। इसलिए नुक्सान का आंकलन लगाना भी मुशिकल है। पीड़ित परिवार के बयान के अनुसार नुक्सान की रिपार्ट बना दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *