February 21, 2026

राज्य में पर्यटन को प्रफुल्लित करने के लिए और सहायक सिद्ध होगा 2024-25 का बजटः अनमोल गगन मान

चंडीगढ़, पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा वित्तीय वर्ष 2024- 25 के लिए पेश किया गया बजट राज्य के पर्यटन को प्रफुल्लित करने में सहायक सिद्ध होगा। यह प्रगटावा पंजाब के पर्यटन मंत्री अनमोल गगन मान द्वारा किया गया।एक बयान में अनमोल गगन मान ने कहा कि वित्तीय साल 2024-25 के लिए प्रस्तावित बजट में 166 करोड़ रुपए पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के लिए रखे गये हैं। इसके इलावा राज्य में इको टूरिज़्म उत्साहित करने के लिए भी एक प्रोजैक्ट तैयार किया गया है, जिसको आगामी तीन सालों में लागू किया जायेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दस्तार(पगड़ी) की महत्ता से पूरी दुनिया को अवगत करवाने के लिए श्री आनंदपुर साहिब में दस्तार अजायब घर बनाने के प्रयास जारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *