बीएसएफ सैनिकों ने संदिग्ध क्षेत्र में एक संयुक्त तलाशी अभियान चलाया
जालंधर, पंजाब में अमृतसर जिले में बीएसएफ और पंजाब पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में संदिग्ध हेरोइन और गोला-बारूद की बरामद हुआ है। बीएसएफ के प्रवक्ता ने कहा कि जिला अमृतसर के सीमावर्ती क्षेत्र में एक संदिग्ध बड़े पैकेट की मौजूदगी के बारे में बीएसएफ खुफिया इकाई की ओर से साझा की गयी जानकारी के आधार पर, पंजाब पुलिस के सहयोग से बीएसएफ सैनिकों ने संदिग्ध क्षेत्र में एक संयुक्त तलाशी अभियान चलाया।
दोपहर करीब 02:20 बजे तलाशी के दौरान जवानों ने नायलॉन की रस्सी से बंधा 01 बड़ा नीले रंग का सूती बैग सफलतापूर्वक बरामद किया। यह बरामदगी अमृतसर जिले के ग्राम मोड से सटे एक खेती के खेत में हुयी। बैग के अंदर सफेद रंग की पैकिंग सामग्री वाले पांच छोटे पैकेट जिसमें संदिग्ध हेरोइन (कुल वजन- 5.275 किलोग्राम) और एक कार्टन बॉक्स जिसमें 30 बोर कैलिबर के 37 राउंड जीवित गोला बारूद थे, मिले। बैग के साथ 06 नग रोशन करने वाली स्टिक भी लगी हुई मिली।
