February 23, 2026

साहिबजादों की वीरता पीढ़ियों के लिए प्रेरणा: अनुराग ठाकुर

प्रधानमंत्री ने “वीर बाल दिवस” के माध्यम से साहिबजादों की वीर गाथा व समर्पण भाव को जन-जन तक पहुंचाया नई दिल्ली: भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबज़ादों के शहादत दिवस को वीर बाल दिवस के रूप में मनाया गया। भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच प्रधानमंत्री ने वीर शाहबजादों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। प्रधानमंत्री ने इस दौरान उपस्थित युवाओं से विकसित भारत निर्माण में अपना योगदान सुनिश्चित करने का आह्वान किया। इस दौरान केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर भी मौजूद रहे। अनुराग सिंह ठाकुर ने मौके पर कहा की गुरु गोबिंद सिंह जी के चारों साहिबजादों की शहादत हमें सदैव बलिदान, त्याग और अमरता का संदेश देती हैं। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने “वीर बाल दिवस” के माध्यम से साहिबजादों की वीर गाथा व समर्पण भाव को जन-जन तक पहुँचाने का अभिनंदनीय कार्य किया है। आज भारत मंडपम वीर बाल दिवस के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का साक्षी बना, जिसमें प्रधानमंत्री ने साहिबजादों को श्रद्धांजलि अर्पित कर कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं से विकसित भारत निर्माण में अपना योगदान सुनिश्चित करने का आह्वान किया है। वीर बाल दिवस के अवसर पर धर्म, राष्ट्र व मातृभूमि की रक्षा में गोबिन्द सिंह जी के साहिबजादों बाबा ज़ोरावर सिंह जी व बाबा फतेह सिंह जी के सर्वोच्च बलिदान को नमन करता हूँ। उनका त्याग, बलिदान और समर्पण युगों-युगों तक प्रेरणादायी रहेगा”।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *