March 13, 2026

दिल्ली- हरियाणा की सीमा पर अवांछित गतिविधियों की रोकथाम को लेकर हुआ मंथन

विधानसभा चुनाव : 2024 चुनाव पर्व देश का गर्व
▪️जिला प्रशासन और दिल्ली प्रशासन के अधिकारियों की बहादुरगढ़ में हुई संयुक्त बैठक


जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी कैप्टन शक्ति सिंह की अध्यक्षता में विधानसभा आम चुनाव-2024 को लेकर शनिवार को बहादुरगढ़ स्थित गौरैया पर्यटक काम्पलैक्स में इंटर स्टेट कॉर्डिनेशन कमेटी की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में हरियाणा में हो रहे विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के लिए अहम विषयों पर चर्चा हुई। मीटिंग में साउथ-वेस्ट दिल्ली के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट लक्ष्य सिंह भी मौजूद रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जिला के दो विधान सभा क्षेत्र नामत: बहादुरगढ़ और बादली की सीमा दिल्ली राज्य से लगती है। इसलिए चुनाव के दौरान अवांछित गतिविधियों की रोकथाम के लिए दोनों प्रदेशों के अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करें । जरूरी सूचनाओं का त्वरित आदान -प्रदान करें। सुरक्षा की दृष्टि से सीमाओं पर बनाए नाकों पर निगरानी बढ़ाने की जरूरत है। साउथ-वेस्ट दिल्ली के डीएम ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि दिल्ली नागरिक व पुलिस प्रशासन द्वारा हर संभव झज्जर प्रशासन की मदद करेगा। चुनाव के दौरान किसी प्रकार की गैर कानूनी गतिविधियां न हो इसे लेकर बेहतर प्लानिंग व सामंजस्य के साथ कार्य करने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। सीमावर्ती चेक पोस्टों पर लगातार वाहनों की चेकिंग करने, चेक पोस्टों पर सीसीटीवी के माध्यम से सतत निगरानी रखने, सीमावर्ती थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों के आपसी समन्वय स्थापित करने पर चर्चा की गई।

                    मीटिंग में एडीसी सलोनी शर्मा, एडीएम वेस्ट विनय जिंदल, एडीएम नर्थ-वेस्ट सुधाकर, डीसीपी बहादुरगढ़ मयंक मिश्रा, एसीपी बादली शुभम सिंह, डीआरओ प्रमोद चहल, डीआईपीआरओ सतीश कुमार, डीटीसी (एक्साइज) अनिरुद्ध,  डीटीसी (एसटी) आदित्येंद्र, एआरओ बादली अजय कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *