ब्राह्मण सभा बंगाणा ने खीर के भंडारे का आयोजन किया
अजय कुमार, बंगाणा, आज सावन माह के दूसरे सोमवार के पावन पर्व पर बंगाणा के ब्राह्मण सभा के युवाओं ने 2 क्विंटल 10 किलो दूध से खीर बनाकर भंडारे का आयोजन किया। ब्राह्मण सभा के युवा हर वर्ष सावन माह में श्रद्धालुओं और शिव भक्तों के लिए खीर का आयोजन करते हैं। क्योंकि सावन में खीर के भंडारे का बहुत महत्व होता है। इस भंडारे को सफल बनाने में प्रशांत संख्यान, अभी ,रिशु अग्निहोत्री, अर्पित शर्मा, कार्तिक शर्मा, ध्रुव, अनुराग ,हितेश ,वंश, देशराज समेत कई युवाओं ने सहयोग दिया।
