March 8, 2026

चुनावी रिंग में उतरने को तैयार बॉक्सर विजेंद्र सिंह, कांग्रेस छोड़ BJP में हुए शामिल

नई दिल्ली : बॉक्सर विजेंद्र सिंह बीजेपी में शामिल हो गए हैं। उन्हें भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय में बीजेपी के नेता विनोद तावड़े ने पार्टी में शामिल कराया है। विजेंदर को मुक्केबाजी में पद्मश्री और अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। बॉक्सर विजेंद्र सिंह ने ट्विटर (X) पर एक लाइन का पोस्ट किया था, जिसके बाद लोकसभा चुनाव से पहले कई तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं। उन्होंने लिखा, ‘जनता जहां चाहे, मैं तैयार हूं।’ बता दें कि 2019 में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए विजेंद्र को अपने पहले चुनाव में ही हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद भी वह पार्टी से जुड़े रहे, लेकिन दिसंबर 2023 में उन्होंने सोशल मीडिया पर राजनीति से संन्यास की बात कही थी। हालांकि अब उन्होंने वापसी कर ली है। मालूम हो कि विजेंद्र का राजनीतिक करियर बेहद छोटा रहा है। साल 2019 में कांग्रेस में शामिल होकर उन्होंने साउथ दिल्ली सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन रमेश विधूड़ी के खिलाफ हार गए थे। इसके बाद राजनीति में उनकी सक्रियता कम हो गई और दिसंबर 2023 में उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- राजनीति को राम-राम. इसके बाद कयास लगाए गए कि विजेंद्र राजनीति से दूरी बना चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *