राजकीय उच्च विद्यालय गुग्गाघाट में पुस्तक मेले का आयोजन
सोलन, कमल जीत: राजकीय उच्च विद्यालय गुग्गाघाट में पुस्तक मेले का आयोजन किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य बच्चों का किताबें पढ़ने में रुचि को बढ़ाना है। उन्होंने बच्चों को ज्यादा से ज्यादा किताबें पढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि किताबों का ज्ञान ही हमें जीवन में आगे बढ़ाता है और जीवन में हम उन्नति करते हैं। अगर आज का युवा अच्छी किताबें पढेगा तो वहां नशे से दूर रहेगा और विकसित भारत का निर्माण करेगा। उन्होंने स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी और माइंड स्पार्क कंप्यूटर लैब को भी देखा। इस कार्यक्रम में जिन विद्यार्थियों ने पिछले सत्र में सबसे ज्यादा पुस्तकालय की पुस्तकों का अध्ययन किया उन बच्चों को भी शब्दकोश देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों के साथ-साथ स्कूल प्रबंधन समिति और इलाके के गणमान्य व्यक्तियों ने भी भाग लिया।
