June 8, 2025

डेराबस्सी में दो गुटों में खूनी झड़प, छह से ज्यादा युवक जख्मी

डेरा बस्सी: डेरा बस्सी के गांव मकंदपुर में बीती रात दो गुटों में खूनी झड़प हो गई। इसमें दोनों पार्टियों के छह से ज्यादा युवक जख्मी हो गए। पहले लड़ाई गांव में हुई, उसके बाद सिविल अस्पताल में भी दोनों पार्टियों ने जमकर तोड़फोड़ की। सिविल अस्पताल में मारपीट के दौरान मरीजों और उनके तीमारदारों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति पर काबू पाया। वहीं हंगामे के बाद सिविल अस्पताल डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं। डॉक्टरों की मांग है कि पुलिस ने उनकी सुरक्षा के लिए कोई प्रबंध नहीं किया है। जानकारी के अनुसार गांव मकंदपुर में माइनिंग को लेकर दो गुटों में शुक्रवार को बहस हो गई थी। एक गुट की ओर से कांग्रेस के हलका इंचार्ज दीपेंद्र सिंह ढिल्लों के बेटे उदयवीर सिंह ढिल्लों गांव पहुंचे और अवैध माइनिंग चलने का आरोप लगाते एक पार्टी का समर्थन किया। इसके बाद दोनों गुटों में झगड़ा हुआ जिस दौरान चार लोग जख्मी हो गए। उन्हें सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया, तो वहां भी दूसरी पार्टी के लोगों ने आकर हमला कर दिया। अस्पताल में पड़े सामान के साथ एक दूसरे पर जमकर वार किया गया। इसमें 6 लोग जख्मी हो गए।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.