कल गांधी चौक पर लगाया जाएगा रक्तदान शिविर
मोहित कांडा, हमीरपुर, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा ने कहा कि सत्रह सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर पूरे प्रदेश में सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत मनाया जाएगा। यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा। हमीरपुर जिला में भी प्रत्येक मंडल में इस अभियान को मनाया जाएगा। जिला अध्यक्ष ने बताया कि 18 सितंबर को भारतीय जनता युवा मोर्चा के सौजन्य द्वारा हमीरपुर के गांधी चौक पर रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस को यादगार बनाने के लिए सेवा पखवाड़े को सफल बनाएगी।
उन्होंने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं , दुकानदार और आम लोगों को इस शिविर में भाग लेकर प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए कहा।
