ब्लाक टास्क फोर्स की मीटिंग का हुआ आयोजन
ऊना/सुखविंदर/आज गगरेट में एस डी आफिस में ब्लाक टास्क फोर्स की मीटिंग का आयोजन किया गया। यह मीटिंग एस डी एम की अध्यक्षता में शुरू की गई। इस मीटिंग में नशा मुक्ति ऊना अभियान के तहत ब्लाक स्तर पर क्या क्या कार्य किए और आगे क्या क्या कार्य करने है इस पर विस्तार से चर्चा की गई।इस मीटिंग में आए सभी ने अपने अपने सुझाव सांझे किए। इस मीटिंग में बताया गया कि हम सितंबर में क्या क्या करने वाले है। एस डी एम गगरेट शशिपाल शर्मा ने कहा कि मौजूदा विभाग के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए कि उनको जो भी कार्य सौंपा गया है उसका पूरी ईमानदारी से निर्वहन करें ताकि नशे से पूरी तरह निजात मिल सके। इस मीटिंग का संचालन ब्लाक कोर्डिनेटर श्रुति शर्मा द्वारा किया गया तथा उनके साथ जयेंद्र भी मौजूद रहे। मीटिंग उपरांत इंडस्ट्रियल प्रेजिडेंट प्रमोद द्वारा नशा मुक्ति अभियान के लोगो के स्टीकर को लांच किया गया। उन्होंने यह स्टीकर मिटिंग में आए सभी लोगों को बांटे और कहा कि सभी अपने अपने आफिस में लगाए।इस मौके पर ए एस आई गगरेट, तहसीलदार घनारी शिखा पटियाल, चिकित्सा खंड अधिकारी पंकज शर्मा, गगरेट खंड अधिकारी हिमांशी शर्मा, सीडीपीओ वेलफेयर आफिसर,आई आई टी भद्रकाली प्रिंसीपल, पालीटेक्निक कालेज अंबोटा प्रिंसीपल, नगर पंचायत सचिव दौलतपुर चौंक, इंडस्ट्रियल प्रेजिडेंट प्रमोद आदि उपस्थित रहे।
