March 18, 2026

बंगाणा में स्वयं सहायता समूह के उत्पाद बेचने के लिए खंड विकास अधिकारी ने किया बाजार का शुभारंभ

अजय कुमार, बंगाणा, खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र जेटली ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह से जुड़े लोगों के लिए अपने उत्पाद बेचने के लिए बंगाणा में बाजार का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि हर वीरवार के दिन स्वयं सहायता समूह से जुड़े लोग इस बाजार में अपने प्रोडक्ट बेच सकते हैं। बाजार का शुभारंभ होने के पहले दिन जागृति सहायता समूह ने बांस के प्रोडक्ट, जय दुर्गा समूह ने लड्डू गोपाल की पोशाक ,नारी शक्ति समूह ने शीरा, मिर्च का अचार, नमकीन व उड़ान समूह ने दलिया, कैरी बैग , आडू का अचार बाजार में उतारे । खंड विकास अधिकारी ने बताया कि हमारा उद्देश्य लोकल प्रोडक्ट को भी बाजार तक पहुंचाना है जिससे इनकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी और कई और लोगों को इसके माध्यम से रोजगार के अवसर प्रदान होंगे। मौके पर इस मौके पर खंड विकास बंगाणा के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *