February 25, 2026

खंड विकास अधिकारी ने विभिन्न योजनाओं को लेकर तकनीकी सहायकों से की बैठक

अजय कुमार,बंगाणा, खंड विकास कार्यालय बंगाणा में वीरवार को तकनीकी सहायकों के साथ विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक की गई। ग्राम पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई जिसमें मनरेगा, सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना, विधायक क्षेत्र विकास निधि योजना आदि के कार्यों पर चर्चा की गई। सुरिंदर जेटली खंड विकास अधिकारी बंगाणा, द्वारा निर्देश दिए गए कि प्लानिंग एवं अन्य मद के अंतर्गत करवाए जाने वाले समस्त अपूर्ण कार्यों को अगले एक पखवाड़े में पूर्ण किया जाए और यदि जो कार्य किसी कारण करवाए नही जा सकते है उनकी राशि वापिस की जाए। खंड विकास अधिकारी द्वारा कनिष्ठ अभियंता को यह निर्देश दिए गए कि उनके द्वारा हर मास की 27 तारीख को समीक्षा बैठक का आयोजन किया जाए और इसकी प्रगति को तेजी से बढ़ाया जाए ताकि समयबद्ध विकास कार्य पूर्ण करवाए जा सकें। निर्देश दिए गए कि आपदा में मनरेगा के अंतर्गत स्वीकृत कार्य को अविलंब शुरू करवाने के लिए युद्धस्तर पर प्राक्लन बनाए जाए। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि यदि किसी को कोई शिकायत है तो पीड़ित व्यक्ति सीधा खंड विकास अधिकारी से संपर्क करे ताकि शिकायत का निवारण किया जा सके। बैठक में कनिष्ठ अभियंता संजय शर्मा, सचिन शर्मा, विजय कुमार अधीक्षक, केवल कृष्ण सीनियर असिस्टेंट, विरेंद्र कुमार, सुरेंद्र, मेला राम, बलवीर, सुभाष, पिंकी देवी,जया कुमारी तकनीकी सहायक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *