February 25, 2026

खंड विकास अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

अजय कुमार, बंगाणा, बंगाणा खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र जेटली ने मंगलवार को ब्लॉक बंगाणा की विभिन्न पंचायतों का विकास कार्यों को लेकर औचक निरीक्षण किया जिसमें ग्राम पंचायत वुधान, लठियाणी, वुडवार समेत पंचायतों का निरीक्षण कर वहां के मनरेगा कार्यों जैसे अमृत सरोवर ,रास्तों ,डगों ,कैटल शेड के कार्य को देखा जांचा और इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिए। उसी के साथ इन पंचायतों के पंचायत सचिवों, प्रधानों को सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में बैठ कर चर्चा की। उन्होंने कहा कि अमृत सरोवर के कार्यों को 31 अगस्त तक प्राथमिकता के आधार पर करें। इस मौके पर उनके साथ कनिष्ठ अभियंता सचिन शर्मा, तकनीकी सहायक पिंकी, सचिव होशियार , राकेश कुमार, रोजगार सेवक रजत शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *