ब्लॉक कांग्रेस ने दी पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि
संजीव डोगरा, दौलतपुर चौक,
ब्लॉक कांग्रेस गगरेट द्वारा दौलतपुर चौक में एक कार्यक्रम का आयोजन करके प्रदेश के 6 बार के मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला अध्यक्ष रणजीत राणा की अगुवाई में आयोजित किये गए कार्यक्रम में सर्वप्रथम राजा वीरभद्र सिंह के चित्र के आगे श्रद्धासुमन अर्पित किए। तत्पश्चात उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। जिला अध्यक्ष रणजीत राणा ने बताया कि कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती को विकास दिवस के रूप में मनाया। क्योंकि छः बार मुख्यमंत्री रहते हुए वीरभद्र सिंह ने अथाह विकास किया, जिसको आने वाली पीढियां हमेशा याद रखेंगी। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर, जनरल सेक्टरी वेद पराशर, रमन जसवाल, प्रवक्ता अजय ठाकुर, मीडिया प्रभारी राजेश ठाकुर, गुरमीत सिंह, मीना देवी, प्रदीप कुमार, निशा कुमारी, मलकीत सिंह, वतन चंद, लवली, रणजोध सिंह, कीमती लाल, मोनू ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
