ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करेगी हवन
प्रदेश की जनता को प्राकृतिक आपदा से बचाने की करेगी प्रार्थना
दौलतपुर चौक( संजीव डोगरा)
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गगरेट हिमाचल प्रदेश की जनता की सुख समृद्धि एवम जनता प्राकृतिक आपदा से बचाने हेतु रविवार को हवन यज्ञ का आयोजन करने जा रही है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महासचिव वेद पराशर ने बताया कि रविवार 20 अगस्त को ब्लॉक कमेटी के प्रधान सुरेंद्र ठाकुर की अगुवाई कमेटी के पदाधिकारी एवम कार्यकर्ता बाबा मौनी धाम घनारी में सुबह 11 बजे एक हवन यज्ञ का आयोजन करेगी, ताकि प्रदेश की जनता को प्राकृतिक आपदा से बचाने हेतु प्रार्थना की जा सके। उन्होंने बताया कि इस हवन यज्ञ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ साथ आमजनमानस भी सादर आमंत्रित है।
