February 16, 2026

दिल्ली में भाजपा की पहली सूची जारी

नई दिल्ली: भाजपा ने दिल्ली चुनाव 2025 के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। परवेश वर्मा नई दिल्ली विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे, वहीं मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ कालकाजी से रमेश बिधूड़ी चुनाव लड़ेंगे। करोल बाग से दुष्यंत गौतम, राजौरी गार्डन से मनजिंदर सिंह सिरसा, बिजवासन से कैलाश गहलोत और गांधी नगर से अरविंदर सिंह लवली को टिकट दिया गया है।

इसके अलावा मंगोलपुरी से राजकुमार चौहान, पटेल नगर से राज कुमार आनंद, जनकपुरी में आशीष सूद और जंगपुरा में मनीष सिसौदिया के खिलाफ तरविंदर सिंह मारवाहा को मैदान में उतारा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *