March 9, 2026

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा ने हासिल की जीत, कांग्रेस-आप गठबंधन को झटका

चंडीगढ़: चंडीगढ़ मेयर चुनाव के लिए नतीजे सामने आ गए है। ये मेयर चुनाव में बीजेपी ने जीत हासिल की है। बीजेपी की उम्मीदवार हरप्रीत कौर बबला ने इस चुनाव में जीत हासिल की ही। उन्होने कांग्रेस और आप गठबंधन की प्रत्याशी प्रेमलता को शिकस्त दी है। भाजपा के मेयर पद की उम्मीदवार हरप्रीत कौर बबला को कुल 19 वोट मिले। वहीं आम आदमी पार्टी की मेयर पद की उम्मीदवार प्रेमलता को सिर्फ 17 वोट मिले। पिछले साल के चुनाव में विवादों के बाद, इस बार सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव प्रक्रिया पर कड़ी नज़र रखने का फैसला किया था। इसके लिए एक पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी हुई। बता दें कि पिछले साल मेयर चुनाव के दौरान काफी हंगामा हुआ था। वोटों की गिनती के दौरान धांधली के आरोप भी लगे थे। इसकी एक वीडियो भी सामने आई थी, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट को मामले में दखल देना पड़ा था। इस बार कोर्ट और चुनाव आयोग दोनों ही चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए पूरी तरह से सख्त हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *