कुटलैहड़ का जनादेश स्वीकार करे भाजपा, एक वर्ष बाद भी हार को नहीं भुला पाए पूर्व मन्त्री: देवेंद्र भुट्टो
कहा, कुटलैहड़ से कांग्रेस के टिकट पर लड़ा हूँ चुनाव ,भाजपा पर जाने का प्रश्न ही नहीं उठता
अजय कुमार, बंगाणा, कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र भुट्टो ने पूर्व मन्त्री वीरेंद्र कंवर के व्यान पर पलटवार करते हुए कहा कि पूर्व मन्त्री एक वर्ष पूर्ण होने पर भी हार नहीं पचा पा रहे है और आये दिन जनता को गुमराह करने और अपनी पैरों तले राजनीतिक जमीन खिसकती देख बौखला गए है। देवेंद्र भुट्टो ने पूर्व मन्त्री वीरेंद्र कंवर के विधायक के भाजपा में आने की छलांग पर बंगाणा रेस्ट हाउस में मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुझे कांग्रेस ने कुटलैहड विस क्षेत्र से टिकट दिया था और कुटलैहड़ की देव तुल्य जनता ने मुझे विधायक बनाया है। अब वीरेंद्र कंवर को यह ज्ञात हो गया है कि कुटलैहड़ की जनता ने उन्हें 8 हजार मतों से हराया है। इसलिए उन्हें टिकट के लाले पड़ेंगे। देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में कभी दर्जनों कांग्रेस के टिकटार्थी हुया करते थे। लेकिन अब कुटलैहड़ में वही कंडीशन भाजपा में होने वाली है और कुटलैहड़ के कुछ भाजपा नेता टिकट की चाह में दिल्ली दरबार भी पहुंच रहे है। पूर्व मन्त्री को यह ज्ञात हो गया है कि कुटलैहड़ से अब भाजपा का नया टिकटार्थी होगा। एक तरफ हार दूसरी तरफ टिकट कटना फिर पूर्व मन्त्री वीरेंद्र कंवर की बौखलाहट तो होना स्वाभाविक है। देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि हम एक वर्ष का रिपोर्ट कार्ड उस जनता के बीच रखेंगे जिन्होंने 32 वर्षों बाद कुटलैहड़ से कांग्रेस को जिताया है व कुटलैहड़ से मामा भांजा सरकार को बर्खास्त किया है। देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि बीते 5 वर्षों में कुटलैहड़ में क्या क्या हुआ है और कैसे 10 से 15 लाख बीडीसी खाते से निकाल कर चेहतों को सैर सपाटे करवाये है इसकी भी जांच होगी। देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि हमारा उद्देश्य गांव गरीब की सेवा करना है और एक वर्ष में हमने उसी फलस्वरूप हर उस व्यक्ति का काम किया है।उन्होंने कहा कि हर नेता सरकार आने के बाद अपने कार्यकर्ताओं को लाभ पहुंचाता है। और हमने अगर ठेकेदारी प्रथा या अन्य कार्य देंकर कार्यकर्ता काम पर लगाये तो क्या गुनाह किया है। देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार में 5 लोगो की टोली रेस्ट हाउस में रहती थी। और कैसे कार्यो की बंदरबांट होती रही थी, यह किसी से छिपा नहीं है। इस मौके पर पूर्व प्रधान सुदर्शन शर्मा, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष नीरज ठाकुर के अलावा गणमान्य लोग मौजूद रहे। हर व्यक्ति के खाते में 15 लाख देने का किसने किया था वादा,यह वतायें पूर्व मन्त्री देवेंद्र भुट्टो ने पूर्व मन्त्री से प्रश्न करते हुए पूछा कि वीरेंद्र कंवर वतायें की 10 वर्ष पूर्व किसने देश के हर व्यक्ति के खाते में 15 लाख देने का वादा किया था और दस वर्ष में कितने परिवारों को 15 लाख मिले है। कुटलैहड़ विस क्षेत्र से अब अपनी टिकट की चिंता करें पूर्व मन्त्री देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि जनता को गुमराह ओर मेरे पर भाजपा में जाने की बजाए पूर्व मन्त्री अव कुटलैहड विस क्षेत्र से अपनी टिकट की चिंता करें। क्योंकि पहले ही कुटलैहड़ से एक दर्जन भाजपा के टिकट की दावेदारी पेश कर चुके है। और आगे लोकसभा चुनावों में भी कुटलैहड़ की जनता भाजपा को हराने के लिए उत्सुक है। इसलिए पूर्व मन्त्री हमारी चिंता छोड़ अपने राजनीतिक कैरियर की चिंता करें। राज्य में सरकार के पास 40 विधायक है। और राज्य सरकार सुक्खू के नेतृत्व में ठोक बजाकर 5 वर्ष चलेगी और दोबारा रिपीट भी होगी।
