February 15, 2026

गांव चलो अभियान को मजबूत पर भाजपा

बठिंडा : लोकसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी अपनी चुनावी रणनीति के तहत गांव चलो अभियान की शुरुआत कर दी है। इस अवसर पर बठिंडा लोकसभा क्षेत्र के विस्तार पालक नरिंदर मित्तल, सुशील कुमार, भाजपा जिला महासचिव अशोक बालियांवाली, उपाध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा, महिला नेत्री वीनू गोयल, सरोज रानी, युवा नेता सुहेल गुंबर व अन्य सदस्य उपस्थित रहे। इन तैयारियों को लेकर जिला अध्यक्ष सरूप चंद सिंगला की अध्यक्षता में एक अहम बैठक हुई। यह बैठक लोकसभा क्षेत्र बठिंडा के पिंड चलो मुहिम के संयोजक जतिंदर गोगी की अध्यक्षता में हुई, जिसमें जिला अध्यक्ष ने बैठक में भाग लेते हुए कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गांव चलो अभियान को मजबूत करने का निमंत्रण दिया।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जन कल्याण के लिए चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचायी जाये, ताकि बड़ी संख्या में लोग इसका लाभ ले सकें जनता नरेंद्र मोदी की विचारधारा से जुड़ सकें। उन्होंने बैठक में शामिल समूह सदस्यों को गांव चलो अभियान को मजबूत करने, बूथ स्तर पर भाजपा के अभियान को तेज करने तथा आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए सक्रियता से काम करने का निर्देश दिया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष सरूप सिंगला ने पंजाब के मौजूदा हालात पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को राज्य के बिगड़ते हालात की कोई चिंता नहीं है, वह पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के ड्राइवर के रूप में काम कर रहे हैं। केजरीवाल ई डी द्वारा की जा रही जांच से भाग रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *