February 23, 2026

लोकसभा चुनावों के लिए कमर कस लें भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता: देशराज शर्मा

हमीरपुर जिला भाजपा ने किया मंथन

मोहित कांडा, अनीता कुमारी हमीरपुर,
भारतीय जनता पार्टी जिला हमीरपुर की बैठक गत दिवस जिला मुख्यालय के सर्किट हाउस में जिला भाजपा अध्यक्ष देशराज शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों को जिला अध्यक्ष ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर जानकारी दी एवं चर्चा की। इस दौरान चर्चा में बूथ सशक्तिकरण, आयुष्मान कार्ड योजना, मन की बात, दीनदयाल उपाध्याय जयंती व 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान को लेकर विशेष रूप से दिशा निर्देश दिए गए व सभी भाजपा मंडलों के अध्यक्षों को 25 सितंबर को शिमला में होने जा रहे प्रदेश विधानसभा घेराव के लिए सभी मंडलों से 250-250 भाजपा कार्यकर्ताओं को शिमला ले जाने पर चर्चा की। साथ ही उन्होंने सभी भाजपा मंडलों को आदेश दिए कि दो दिनों में सभी मंडल अध्यक्ष सूची बनाकर जिला अध्यक्ष को पहुंचाएं। जिला अध्यक्ष ने कहा कि मंडल अध्यक्ष व जिला के पदाधिकारी आगामी लोकसभा चुनावों के लिए अपने अपने क्षेत्रों में कमर कस लें और केंद्र की मोदी सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं, ताकि भाजपा का मिशन रिपीट सफल हो सके। जिला अध्यक्ष ने कहा कि सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बूथ स्तर से पार्टी को सुदृढ़ करने पर जोर दें, ताकि आगामी चुनावों के समय इसका लाभ भाजपा को मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में देश को एक सशक्त नेतृत्व मिला है एवं भाजपा ने लगातार दो बार केंद्र में सरकार बनाई है। इन 10 सालों में केंद्र सरकार द्वारा कई योजनाएं जनकल्याण हेतु लाई गई हैं। समस्त भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता इन योजनाओं का प्रचार प्रसार आम जनता के बीच करें, ताकि जनता में जागरूकता आ सके। उन्होंने कहा कि इस बार नरेंद्र मोदी को पहले से भी ज्यादा बहुमत से केंद्र की सत्ता में लाना है। इसके लिए भाजपा पदाधिकारी आज से ही मैदान में डट जाएं। उन्होंने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग ठाकुर लगातार प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इस बार अपने युवा नेतृत्व को और ज्यादा सशक्त करना है। अंत में उन्होंने सभी भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष में चलाए जा रहे सेवा पखवाड़े को सफल बनाने का आह्वान भी किया। इस अवसर जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा, पूर्व विधायक नादौन विजय अग्निहोत्री के अलावा जिला महामंत्री राकेश ठाकुर, अजय रिंटू जिला उपाध्यक्ष विजयपाल सोहरु, अभयवीर सिंह लवली, हमीरपुर मंडल अध्यक्ष आदर्श कांत, भोरंज मंडल अध्यक्ष अशोक ठाकुर, नादौन मंडल अध्यक्ष विक्रम पठानिया बड़सर मंडल अध्यक्ष यशवीर पटियाल, जिला भाजपा मीडिया प्रभारी विकास शर्मा व समस्त जिला भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *