March 10, 2026

दियोली गांव में भाजपा कार्यालय का उद्घाटन किया गया

दौलतपुर चौक, 22 अक्तूबर ( संजीव डोगरा ): दियोली गांव में भाजपा कार्यालय का उद्घाटन वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता कै. धर्म सिंह व महावीर कहोल ने रिबन काट कर किया। इस मौके पर प्रदेश भाजपा सचिव एवम पूर्व विधायक राजेश ठाकुर , पूर्व विधायक राकेश कालिया व जिप सुशील कालिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर कांगड़ा बैंक के निदेशक पवन नंबरदार, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव शर्मा, महामंत्री अजय ठाकुर, रमन ठाकुर जानी, जिप संगीता देवी, प्रदीप शर्मा , नरेश जसवाल , रमेश हीर, निर्भय जसवाल , राजेश डोगरा, दिलावर सिंह , प. राजीव शर्मा काकू, रविकांत मुंजाल, संजीव संधू, राजीव शर्मा राजू , ममता शर्मा , लक्ष्मी जरियाल, राजन शर्मा , जगदीप कुटलैहडीया, रवि ठाकुर सहित अन्य पार्टी कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूर्व विधायक राकेश कालिया ने पार्टी कार्यकर्ताओं को नए कार्यालय भवन की बधाई देते हुए कहा की कार्यकर्त्ता संगठन की रीढ़ की हड्डी होता है। उन्होंने आरोप लगाया की गगरेट में सत्तारूढ़ पार्टी के नेताओं के नापाक इरादों से जनता बुरी तरह आहत है। गगरेट में विकास कार्य पूरी तरह ठप्प पड़े हुए है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में जनता ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है। पूर्व विधायक राजेश ठाकुर ने कहा की झूठी गारंटियों के नाम पर जनता को छला गया है। झूठे वायदों से जनता को बरगलाने वालों के अब चहरे बेनकाब हो गए है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर मोदी सरकार की नीतियों और योजनाओं को घर घर पहुंचाने व मोदी सरकार को पुनः सत्ता में लाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *