December 22, 2025

पंजाब में बीजेपी नेता की हत्या, दो साथी गंभीर रूप से घायल

कपूरथला : सुल्तानपुर लोधी शहर में वीरवार देर रात भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के ब्लॉक प्रधान की कुछ युवकों द्वारा हत्या करने की खबर है। जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हुए है जिनको सिविल अस्पताल कपूरथला में दाखिल करवाया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

घटना की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुखपाल सिंह ने बताया कि भाजपा युवा मोर्चा नेता हनी कुमार देर रात दाना मंडी में गंभीर घायल अवस्था में मिला था जिसको अस्पताल ले जाने पर ड्यूटी डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर एक आरोपी को राउंडअप भी किया गया है।

मृतक की भाभी रजनी पत्नी दीपक कुमार ने बताया कि वह अपने रिश्तेदारों के घर गांव डडविंडी में एक धार्मिक समागम से बापिस आए थे। मेरा देवर भी मेरे साथ आ गया था। उन्होंने कहा कि इसके बाद खाना बनाकर मैं फिर दोबारा से डडविंडी चली गई तो मेरा देवर हनी कुमार पुत्र सुरेंद्र पाल अपने दोस्तों अजय कुमार बंटी, अमन कुमार के साथ बाइक पर गया था। जहां पर उसके शरीर पर तेजधार हथियारों से वार किए गए हैं। जिसके बाद उनको एंबुलेंस से सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया।

उन्होंने पुलिस को यह भी बताया कि हमारे मोहल्ला सैदा के युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला किया है। उन्होंने कहा कि पिछले 1 महीने से मेरे देवर पर मोहल्ले सैदा के नौजवानों ने तीसरा हमला किया है जिसमें उसकी हत्या हुई है। बता दे कि हनी कुमार भारतीय जनता पार्टी का युवा मोर्चा का अध्यक्ष भी था।

वहीँ डीएसपी सुखपाल सिंह ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। और परिवार के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। एक आरोपी को राउंडअप भी किया गया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *