February 11, 2026

भाजपा किसान मोर्चा पांछट मंडल की बैठक मंडल प्रधान गगन सोनी की अध्यक्षता में हुई

फगवाड़ा,भाजपा किसान मोर्चा पांछट मंडल की बैठक मंडल प्रधान गगन सोनी की अध्यक्षता में हुई जिसमें राष्ट्रीय सचिव अवतार सिंह मंड शामिल हुए। बैठक के दौरान जुझार सिंह साहनी को किसान मोर्चा पांछट मंडल का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। अवतार सिंह मंड ने नवनियुक्त पदाधिकारी को शुभकामनाएं देते हुए ग्रामीण स्तर पर भाजपा प्रत्याशी अनीता सोम प्रकाश के लिए प्रचार करने का आह्वान दिया। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों की साजिश को विफल करते हुए गांवों के निवासी बड़ी संख्या में भाजपा के साथ जुड़ रहे हैं और होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र से पार्टी उम्मीदवार अनीता सोम प्रकाश को वोट देने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही किसानों की समस्याओं का समाधान कर सकते हैं और तीसरी बार सत्ता में आने के बाद मोदी सरकार पंजाब के किसानों की समृद्धि के लिए बेहतर काम करेगी ताकि गरीबों और छोटे किसानों का जीवन स्तर और ऊंचा उठ सके व उन्हें ऋण से मुक्ति मिल सके। इस बीच उन्होंने मीडिया से भी बात की और दावा किया कि इस बार गांवों में बीजेपी प्रत्याशी अनीता सोम प्रकाश को बड़े अंतर से जीत दिलायेंगे।
मंडल प्रधान गगन सोनी ने कहा कि शहरों की तरह गांवों के मतदाताओं में भी भाजपा के प्रति काफी उत्साह है। क्योंकि गांवों में लगभग हर परिवार का कोई न कोई सदस्य या रिश्तेदार एन.आर.आई है। जो बताते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा और भारतीय पासपोर्ट का रुतबा दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। विदेशी लोग अब भारतीयों को पहले की अपेक्षा अधिक सम्मान की दृष्टि से देखते हैं। इस अवसर पर सोनू रावलपिंडी, अंकित, हरप्रताप सिंह, काका भुल्लाराइ, अमर बरन आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *