कांग्रेस के मुकाबले 3 गुणा ज्यादा एमएसपी दी भाजपा ने, कांग्रेस के समय विरोध क्यों नही हुआ
पंजाब के किसान भाजपा के साथ है, विरोध करने को कुछ नही
लुधियाना, पंजाब के किसान भाजपा के साथ है, विरोध करने को कुछ नही है। बस कुछ लोग बिना कुछ कारण के धरने पर बैठे है। यह बात केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने लुधियाना में हिमाचल परिवार संगठन के कार्यक्रम में मीडिया को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय एमएसपी का विरोध किसी ने नहीं किया, जबकि अब जब भाजपा ने कांग्रेस सरकार के मुकाबले 3 गुणा ज्यादा एमएसपी दिया है, अभी विरोध कर रहे है। उन्होंने कहा कि पंजाब का आम किसान भाजपा के नीतियों व किसान भलाई योजनाओं का पूरा फायदा ले रहे है एवं खुश है, किंतु धरना प्रदर्शन केवल लोगो को गुमराह करने को है।
इस मौके उन्होंने महानगर ने भाजपा उम्मीदवार रवनीत बिट्टू को जिताने का लोगो ने अनुग्रह किया एवं जय श्री राम से पूरी सभा में जयकारे लगवाए। धारा 370 पर बोलते हुए बोले कि यह नेहरू सरकार की बहुत बड़ी गलती थी, 45 हजार से ज्यादा लोग मारे गए। मोदी सरकार आई तो धारा 370 हटाई गई एवं आज लाल चौक पर 24 घंटे तिरंगा लहरा रहा है। यूपीए सरकार के कई घोटाले के मुकाबले मोदी सरकार की ईमानदार सरकार पर कोई भ्रष्टाचार का आरोप नही लगा सकता।
