March 13, 2026

भाजपा ने डॉ. धरिंदर तायल को अपना मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया

चंडीगढ़ ,  चंडीगढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने डॉ. धरिंदर तायल को अपना मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया। पार्टी में 34 साल के उल्लेखनीय सफर के साथ डॉ. तायल अपने साथ अनुभव और शक्तिशाली विरासत लेकर आये हैं।

उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय सीनेट के लिये स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव तीन बार जीता है। उन्होंने कई वर्षों तक प्रदेश प्रवक्ता के रूप में कार्य किया है और राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट के रूप में अपनी पहचान बनाई है और नियमित रूप से प्रमुख मीडिया प्लेटफार्मों पर पार्टी के दृष्टिकोण को प्रस्तुत किया है।

डॉ. तायल की नियुक्ति की घोषणा चंडीगढ़ भाजपा के अध्यक्ष जतिंदर मल्होत्रा ने पार्टी कार्यालय कमलम में की। डॉ. तायल ने पार्टी और अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त किया और मीडिया और पार्टी के बीच बातचीत बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई। इस अवसर पर उन्होंने राजनीतिक दलों और पांचवें स्तंभ के बीच निष्पक्ष, स्पष्ट और पारदर्शी संवाद की आवश्यकता पर बल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *